हिमाचल

करसोग निवासी चारु शर्मा और जिला किन्नौर निवासी कुमारी छोंजिन को ‘प्रेरणा स्रोत’ सम्मान

करसोग निवासी चारु शर्मा और जिला किन्नौर निवासी कुमारी छोंजिन अंगमो को व्यक्तिगत श्रेणी में ‘प्रेरणा स्रोत सम्मान के लिए नामित किया गया है। इन दोनों ने अपने साहस, समर्पण और निरंतर प्रयासों से समाज में प्रेरणादायी मिसाल कायम की है…हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाशाली गायिका चारू शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और लोक संगीत के प्रति समर्पण से प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष पहचान बनाई है। वे शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध पटियाला घराना से संबंध रखती हैं।

चारू शर्मा बीते 13 वर्षों से दूरदर्शन और आकाशवाणी पर गजल, भजन, गीत और हिमाचली लोक संगीत की प्रस्तुतियां देती आ रही हैं। वे आकाशवाणी से लाइट म्यूजिक (गज़ल) और लोक संगीत में बी-ग्रेड कलाकार के रूप में भी मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की बोलियों में करीब 150 लोक गीत रिकार्ड किए हैं। इसके अलावा उन्होंने चंबयाली फिल्म सुन्नी-भूंकू के लिए भी गीत गाए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की बेटी छोंजिन अंगमो ने माउंट एवरेस्ट पर चढक़र नया कीर्तिमान बनाया है। छोंजिन अंगमो माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं नेत्रहीन महिला हैं। उन्होंने सबसे ऊंचे माउंटेन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button