खेल
क्रोएशियन टीम डरने वाली नहीं, रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम को कप्तान लुका मॉड्रिच की चेतावनी

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में दो जुलाई को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगवाई वाली पुर्तगाल और लुका मॉड्रिच की क्रोएशिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले क्रोएशियाई कप्तान लुका मॉड्रिच ने साफ संदेश देते हुए कहा कि उनकी टीम किसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पुर्तगाल भी क्रोएशिया का सामना करने को लेकर सहज महसूस नहीं करेगा। क्रोएशियाई टीम के कप्तान लुका मॉड्रिच ने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। मॉड्रिच ने कहा, पुर्तगाल एक शानदार और बेहद मजबूत टीम है।






