देश विदेश

खिलौनों की तरह बहती दिखी बसें, चुटकी में पानी में समाया टर्मिनल, जानिए अचानक बाढ़ आने की वजह

नेपाल-चीन बॉर्डर पर पहाड़ी सुनामी की चपेट में आए ग्यिरॉन्ग पोर्ट के बस टर्मिनल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इंटरनेट पर सैलाब में ध्वस्त होते टर्मिनल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जान बचाने के लिए भागते लोग चींटी की तरह दिखाई दे रहे हैं। कंक्रीट की मजबूत टर्मिनल कुछ सेकंड भी दानवी लहर को नहीं झेल सकी और पल भर में ध्वस्त हो गई। इस दौरान वहां खड़ी बसें सैलाब में ऐसी बहती दिखाई दी, जैसे प्लास्टिक के खिलौने बह रहे हो। सैलाब आने से पहले जान बचाने के लिए जो लोग वहां से निकल रहे थे। शायद वे भी इस तबाही की चपेट में आ गए, क्योंकि, कुछ सेकंड के अंदर सबकुछ तबाह हो गया और टर्मिनल का वो हिस्सा नदी के दायरे में आ गया। ऐसे में वहां मौजूद लोगों का क्या हाल हुआ होगा। इस बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

रसुवा में नौ बैंकों की शाखाएं बहीं, 26 कर्मचारी लापता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button