देश विदेश

गुवाहाटी में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों की बैठक, तस्करी-दुरुपयोग की चुनौतियों पर आज से चर्चा

ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की भारत की अध्यक्षता में छह और सात जुलाई को गुवाहाटी, असम में बैठक होगी, जिसमें मादक पदार्थ तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की चुनौतियों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संस्थागत निरंतरता को सदृढ़ करना तथा मादक पदार्थ नियंत्रण एजेंसियों के बीच संचालन स्तर पर सहयोग को और बढ़ावा देना है।

पिछले कुछ वर्षों में सिंथेटिक ड्रग्स, न्यू साइकोएक्टिव सब्सटेंस , डार्कनेट के माध्यम से होने वाली तस्करी तथा क्रिप्टोकरेंसी आधारित वित्तीय लेन-देन जैसी प्रवृत्तियों ने जटिल अंतरराष्ट्रीय चुनौतियां उत्पन्न की हैं। वहीं दूसरी ओर, अवरोधन प्रौद्योगिकियों, डेटा एनालिटिक्स और वित्तीय खुफिया तंत्र में हुई प्रगति ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वित प्रवर्तन कार्रवाई के नए अवसर भी प्रदान किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button