पंजाब

जालंधर में पकड़ा शराब का जखीरा, न्यू रसीला नगर में पुलिस ने मारा छापा, घर से आरोपी गिरफ्तार

 जालंधर

जालंधर वेस्ट हलके के न्यू रसीला नगर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर पर रेड की है। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान पुलिस टीम ने घर से अवैध शराब की 10 से 12 पेटियां बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक घर से अलग-अगल ब्रांड की करीब 126 बोतलें बरामद की और मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button