पंजाब

डेराबस्सी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता बोले, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की पहली जीत

डेराबस्सी

नीट परीक्षा पेपर लीक और देशभर में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में डेराबस्सी हल्के में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस द्वारा आंदोलनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध किया गया तथा छात्रों की मांगों का समर्थन किया। डेराबस्सी विधानसभा पार्टी के पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता अमित बावा सैनी की अगुवाई में इस कैंडिल मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कैैंडिल मार्च की शुरूआत शाम को बरवाला रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य सडक़ से होते हुए सिविल हस्पताल के सामने राम तलाई पर जाकर खत्म हुआ।

कैडिंल मार्च के समापन पर नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद देश भर में अपनी जान गवाने वाले बच्चों को श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अमित बावा सैनी ने कहा कि छात्रों की मांगों के साथ पूरा देश एकजुट है। अभी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ है जो एक शुरुआत है। कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुरुआत से छात्रों की लड़ाई के साथ है। बावा नें कहा कि निर्दोष छात्रों पर पुलिस की बर्बरता देश ने देखी और दोषी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं कि गई तथा प्रधानमंत्री को भी छात्रों और देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button