मनोरंजन
‘दम मारो दम’… आशा भोसले का वो गाना जिस पर लगा था बैन

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के सुपरहिट गाना ‘दम मारो दम’ पर टीवी और रेडियो ने बैन लगा दिया था। वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में आशा भोसले ने सुपरहिट गाना दम मारो दम गाया था। यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था। इस गाने में जीनत अमान को जिस अंदाज में हिप्पी कल्चर और नशे में दिखाया गया था, उसे लेकर खूब बवाल मचा था। इस गाने पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा था और इसे रेडियो और टीवी ने बैन कर दिया । भले ही गाना दम मारो दम पर विवाद हुआ और इसे बैन भी किया गया, लेकिन इसकी गिनती आज भी बॉलीवुड के सदाबहार गानों में की जाती है। आज भी लोग इसे सुनना और इस पर डांस करना पसंद करते हैं।






