Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी उमर का नया CCTV वीडियो आया सामने, तुर्कमान गेट पर टहलता दिखा

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इस बीच एक नया CCTV वीडियो सामने आया है जिसने पूरे मामले की तस्वीर और साफ कर दी है। वीडियो में आतंकी डॉक्टर उमर नबी को तुर्कमान गेट के पास टहलते हुए देखा जा सकता है। यह वही दिन था जब 10 नवंबर को कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे।

उमर नबी का तुर्कमान गेट वाला वीडियो हुआ वायरल

सूत्रों के मुताबिक, यह फुटेज 10 नवंबर की शाम का है, जिसमें उमर नबी तुर्कमान गेट मस्जिद के बाहर कुछ देर तक टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह करीब 10 मिनट तक मस्जिद के अंदर भी रुका था। इसके बाद वह i20 कार लेकर वहां से निकल गया था — वही कार जिसने कुछ देर बाद लाल किले के पास धमाका किया।

50 से ज्यादा CCTV में दिखा उमर

दिल्ली पुलिस और NIA की संयुक्त जांच में पता चला है कि उमर नबी की मूवमेंट पिछले कुछ दिनों में 50 से ज्यादा CCTV कैमरों में दर्ज हुई है। वह दिल्ली के कई इलाकों — दरियागंज, लाल किला, मटिया महल और तुर्कमान गेट — में घूमता दिखाई दिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उमर के संपर्क में कौन-कौन लोग थे, और उसके साथ किसी लोकल नेटवर्क की भूमिका तो नहीं रही।

DNA टेस्ट से हुई पहचान की पुष्टि

धमाके के बाद कार में मिले झुलसे शव की पहचान को लेकर पहले संदेह था, लेकिन अब DNA टेस्ट से पुष्टि हो चुकी है कि वह शव डॉक्टर उमर नबी का ही था। पुलिस ने बताया कि उमर की मां से लिए गए DNA सैंपल मैच होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि धमाके के वक्त कार में वही मौजूद था।

जांच एजेंसियां अलर्ट पर

इस ताजा वीडियो के सामने आने के बाद NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और IB अब उमर की पूरी गतिविधियों की बैक-ट्रैकिंग कर रही हैं। एजेंसियां यह जानने की कोशिश में हैं कि धमाके से पहले उसने किन लोगों से मुलाकात की और क्या किसी विदेशी हैंडलर से संपर्क में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button