Trending NewsViral Newsदेश विदेश

पुणे में बड़ा हादसा: दो कंटेनर ट्रकों के बीच फंसी कार, 7 की मौत

पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर नवले पुल के पास गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार फंसकर चकनाचूर हो गई और आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल हैं।


मरने वालों में एक ही परिवार के 5 सदस्य और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button