भारत-पाकिस्तान दुश्मनी खत्म करें, बातचीत-आपसी रिश्ते फिर शुरू हों

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चि_ी लिखी है। इसमें कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके। इन 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूखअब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों और पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने चि_ी पर साइन किए हैं।
यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना हुआ है। इन सभी का कहना है कि लगातार बढ़ती शत्रुता से दोनों देशों के विकास, क्षेत्रीय स्थिरता और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
पत्र में की गई प्रमुख मांगें
दोनों देशों के बीच संवाद दोबारा शुरू हो
कश्मीर समेत सभी विवादित मुद्दों पर हो बात
दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव कम हो
सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंध बेहतर हों
क्रिकेट- अन्य खेलों की द्विपक्षीय सीरीज हो
दोनों देशों के बीच हवाई-बस सेवा शुरू हो
दोनों देशों में कारोबार फिर से शुरू हो






