व्हाट्सऐप पर किसने किया ब्लॉक, नहीं चलेगा पता

नई दिल्ली
व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सऐप पर अब पता नहीं लगाया जा सकेगा की आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ टेक एक्सपट्र्स ने एक ऐसे तरीके का पता लगाया था, जिसकी मदद से यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि किसी कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं। अब व्हाट्सऐप इस तरीके को बंद करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने सिस्टम में बदलाव की टेस्टिंग कर रही है, ताकि ब्लॉक करने वाले व्यक्ति की प्राइवेसी और बेहतर तरीके से सुरक्षित रह सके। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप अपने एन्स्क्रिप्शन सिस्टम में बदलाव कर रहा है।
इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यूजर या रिसर्चर तकनीकी तरीकों से यह पता न लगा सके कि उसे किसी ने ब्लॉक किया है या नहीं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह सिर्फ टेस्टिंग में है और व्हाट्सऐप ने इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है। यूजर्स के लिए फिलहाल कुछ भी नहीं बदलेगा। चैटिंग, कॉलिंग, स्टेटस और दूसरे फीचर्स पहले की तरह काम करते रहेंगे।






