मनोरंजन
हिमाचल पहुंचे जिम्मी शेरगिल और पानुचे मिल्ने, जल्द करेंगे शूटिंग

कुल्लू। हिमाचल का कुल्लू-मनाली एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की पसंद बन गई हैं। हिंदी फिल्मों के चर्चित अभिनेता जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री पानुचे मिल्ने फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिमाचल पहुंचे हैं। मुंबई से आए दोनों कलाकार अपने मित्र और अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस विजेता एवं बड़ागढ़ रिसॉर्ट एंड स्पा (आईएचसीएल सेलेक्शंस) के निदेशक नकुल खुल्लर से मिलने पहुंचे।
बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचने पर प्रबंधन और टीम ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फिल्म को-ऑर्डिनेटर राहुल चौहान ने बताया कि जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री पनुचे हिंदी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल आए हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्रनील कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक कुल्लू और लाहुल-स्पीति की अलग-अलग लोकेशन पर होगी।






