आर्थिक

अब इंटरनेट के लिए जबरदस्ती नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, कंपनियों को पेश करने होंगे कॉलिंग-SMS प्लान

नई दिल्ली। मोबाइल फोन यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन यूज करते हैं, लेकिन उन्हें मोबाइल रिचार्ज के समय इंटरनेट के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ता है। लेकिन अब जल्द ही उन्हें इससे छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल TRAI ने टेलीकॉम यूजर्स के लिए नए नियमों का प्रस्ताव रखा है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को ज्यादा ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराने की बात कही गई है। ड्राफ्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को ऐसे प्लान्स मिल सकते हैं जिनमें डेटा शामिल नहीं होगा और कीमत भी उसी हिसाब से कम रखी जाएगी। इसका मकसद उन लोगों को राहत देना है जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए सिम इस्तेमाल करते हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Draft Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulation, 2026 जारी किया है। इससे पहले 2024 के नियमों के तहत कंपनियों को कम से कम एक वॉयस और SMS-ओनली स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) देना अनिवार्य किया गया था, लेकिन TRAI ने देखा कि ऑपरेटर्स ऐसे प्लान्स के बहुत कम ऑप्शन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button