पंजाब
जलियांवाला वाले बाग के शहीदों के परिवारों को स्वतंत्रता सेनानियों की सहुलते दी जाए- प्रो. दरबारी लाल

पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल के निवास स्थान पर जलियांवाला वाले बाग में शहीद हुए लोगों के पारिवारिक सदस्यों कों सम्मानित किया गया। प्रो .लाल ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद कौम का गहना है और राष्ट्र की बहुमूल्य सम्पत्ति है उनकी कुर्बानीयो से ही देश कों स्वतंत्रता मिली और आज हम अपने देश के खुद मालिक हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारिक सदस्यों कों स्वतंत्रता सेनानियों की सहुलते दी जाएं।
इस अवसर पर ज्ञान सिंह सगु, रमेश शर्मा, जवाहर लाल पाठक, विक्रमजीत सिंह,गुरभेज सिंह,विमल कपूर, सुनील कपूर,लक्ष्मण कपूर जगदीश कुमार,सुरिंदर सिंह , सुजिदर पाली,आहुजा, राजा बरिंद्र दयाल सिंह,विपन मेहरा, बावा सेठ, संदीप कपूर, अविनाश टोपी, बृजमोहन अरोड़ा, रमेश जेतली, हरिंदर सूद, नवदीप शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।






