पंजाब

जीरकपुर के लालड़ू में पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

जीरकपुर

लालड़ू क्षेत्र के गांव घोलू माजरा स्थित सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी में बीती शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी अपने घायल चाचा को उनकी ही गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान राहुल मलिक निवासी एसबीपी हाउसिंग सोसायटी, डेराबस्सी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल मलिक प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए हैं तथा उनका कार्यालय घोलू माजरा स्थित सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी में बना हुआ है। आज शाम करीब 7 बजे उनका भतीजा साहिल, जो मूल रूप से पानीपत का रहने वाला बताया जा रहा है, उनके कार्यालय पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद साहिल ने कथित तौर पर अपने चाचा राहुल मलिक पर गोली चला दी। गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के बाद आरोपी साहिल घायल अवस्था में राहुल मलिक को उनकी सफारी गाड़ी में अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि साहिल घायल चाचा को अपने साथ जबरन ले गया और उसे किडनैप कर अंबाला की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना लालड़ू प्रभारी योगेश कुमार तथा लेहली चौकी इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी और घायल की तलाश में कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button