चंडीगढ़पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, मोहाली समेत पांच जिलों में विशेष सतर्कता

चंडीगढ़। पंजाब में मानसून सक्रिय हुए सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अधिकांश इलाकों में अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती जिलों में हालांकि सामान्य से तीन गुना तक अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रही। दूसरी ओर, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक सामान्य से 71 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश कम होने के बावजूद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे बना हुआ है। बुधवार को फरीदकोट में प्रदेश का सबसे अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ जुलाई से अगले तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी बादल छाये रहने के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने से तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button