देश विदेश

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में नाव पलटने से लापता हुए छह लोगों में से महिला समेत तीन के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। नाव में कुल नौ लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया था। कुतुबपुर पटिया गांव के पास हुये हादसे के बाद नदी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि कुतुबपुर पटिया गांव निवासी देशराज निषाद की नातिन की शादी समारोह के बाद बुधवार शाम कुछ रिश्तेदार यमुना नदी के बीच रेत वाले हिस्से में खरबूजा खाने के लिए नाव से गए थे। वापस लौटते समय नाव में रिंकू, पारुल पुत्री बउआ, रानी (9) पुत्री बच्चन, आकांक्षा (8) पुत्री रामहित निवासी जलाला, वृजरानी (35) पत्नी पप्पू निवासी मनकी, विष्णु निषाद पुत्र रामस्वरूप, उसका पुत्र लव्यांश तथा कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी गोरेलाल सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button