Trending NewsViral Newsआज की ख़बर

10 साल में 17 घर! MLA Maithili Thakur की स्ट्रगल स्टोरी सुनकर रह जाएंगे दंग

Maithili Thakur MLA : बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है—मैथिली ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 25 वर्षीय युवा विधायक, जिन्होंने अलीनगर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मिथिला क्षेत्र में उनकी जीत का जश्न सिर्फ इसलिए नहीं मनाया गया कि वे MLA बनीं… बल्कि इसलिए भी कि वह पहले से ही लोकगायन और भक्ति गीतों की एक सुपरहिट आवाज हैं।

लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छुपी है—एक ऐसी कहानी जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती।

सिंगिंग का सफर: रिजेक्शन और जज़्बे की कहानी

राजनीति में आने से बहुत पहले मैथिली (Maithili Thakur) ने तय कर लिया था कि उन्हें संगीत में नाम कमाना है। बचपन में उन्होंने Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs और Indian Idol Junior जैसे शो के लिए ऑडिशन दिया,
लेकिन टैलेंट होने के बावजूद उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया।

उनके (Maithili Thakur) करियर का टर्निंग पॉइंट 2017 में आया, जब उन्होंने रियलिटी शो Rising Star में हिस्सा लिया। उनकी भावपूर्ण गायकी ने उन्हें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचाया। मैथिली सिर्फ दो वोटों से टाइटल हार गईं, लेकिन यहीं से उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बननी शुरू हुई।

फिल्म ऑफर ठुकराकर बनाया खुद का डिजिटल साम्राज्य

शो के बाद कई रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उन्हें करण जौहर और यश चोपड़ा के ऑफिस से कॉल आए।
लेकिन मैथिली (Maithili Thakur) ने इंडिपेंडेंट रास्ता चुना और सोशल मीडिया पर अपना ऑडियंस बनाना शुरू किया।

अपने भाइयों आयाची और ऋषभ के साथ मिलकर उन्होंने (Maithili Thakur) लोकगीत, भक्ति संगीत, क्लासिकल परफॉर्मेंस के वीडियो पोस्ट किए, जो जल्द ही वायरल होने लगे। आज वे मिथिला संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शामिल हैं।

मुश्किल दौर: पड़ोसियों की शिकायत और 10 साल में 17 घर

मैथिली (Maithili Thakur) की माँ भारती के मुताबिक, संगीत के कारण उनके परिवार को सबसे ज़्यादा संघर्ष घरों को लेकर करना पड़ा।

Indian Express को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया- पड़ोसी अक्सर रियाज़ की आवाज़ की शिकायत करते थे।परिवार को लगातार घर बदलने पड़ते थे। 10 वर्षों में उन्होंने 17 घर बदले,ज्यादातर छोटे एक कमरे वाले मकान, जो दूसरों से जुड़े होते थे। भारती ने कहा कि 2017 के बाद स्थिति सुधरी, जब वे दिल्ली के द्वारका में अपना घर खरीद पाए, और 2020 में एक साउंडप्रूफ अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए।

मैथिली (Maithili Thakur)की शिक्षा

  • 5वीं तक घर पर ही पढ़ाई

  • फिर MCD स्कूल में एडमिशन

  • गायकी के कारण मिली बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में म्यूजिक स्कॉलरशिप

  • पढ़ाई और कड़ी ट्रेनिंग को साथ-साथ संभाला

25 जुलाई 2000 को मधुबनी में जन्मी मैथिली (Maithili Thakur) एक म्यूजिकल फैमिली से आती हैं।
उनके पिता रमेश ठाकुर एक क्लासिकल वोकलिस्ट हैं और उन्होंने बचपन से ही मैथिली को ट्रेनिंग दी।

अब सबसे युवा MLA—एक नई शुरुआत

अलीनगर सीट से शानदार जीत ने उन्हें (Maithili Thakur) बिहार की सबसे युवा विधायक बना दिया है। अपनी विनम्र छवि, सांस्कृतिक पहचान और संघर्ष से तराशी गई शख्सियत के कारण मैथिली ठाकुर अब सिर्फ एक कलाकार नहीं—बल्कि उभरती हुई राजनीतिक चेहरा बन चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button