Humayun के मकबरे के पास पत्ते शाह दरगाह परिसर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल

दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को humayun के मकबरे के पास स्थित पत्ते शाह दरगाह परिसर में एक कमरे की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे के नीचे दबे 15-16 लोगों को स्थानीय लोग और बचाव दलों ने रेस्क्यू कर एम्स और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया है।
humayun के मकबरे के पास स्थित पत्ते शाह दरगाह परिसर में शुक्रवार शाम एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें वहां मौजूद 15 से 16 लोग मलबे के नीचे दब गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF की मदद
मलबे में फंसे लोगों को खोजने में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने स्निपर डॉग की सहायता ली, जिससे दबे लोगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित निकाला जा सका। फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि कुल 10 घायल हुए, जिनमें से नौ को एम्स ट्रॉमा सेंटर और एक को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






