Trending Newsचंडीगढ़

चंडीगढ़ में टीचर्स के ड्रेस कोड फैसले पर भारी विरोध, सेक्टर 19 डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन

चंडीगढ़, 15 जुलाई (विनोद शर्मा ) : चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा 20 जुलाई से टीचर्स और प्रिंसिपलों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड लागू करने के फैसले के खिलाफ शिक्षक वर्ग ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आज सेक्टर 19 स्थित डीईओ कार्यालय के अंदर सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

शिक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा तय की गई  ड्रेस कोड उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि टीचरों के लिए कोई भी ड्रेस कोड लागू करना सही नहीं है क्योंकि वे अपनी सुविधा और आर्थिक स्थिति के अनुसार कपड़े पहनने के हकदार हैं। इसके अलावा, शिक्षकों की वेतन सीमा अलग-अलग है, जिनमें से कई 10 से 20 हजार तक वेतन पाते हैं, ऐसे में महंगी या विशेष रंग की ड्रेस खरीदना उनके लिए संभव नहीं।

Dress Code for Teachersप्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने बताया कि विभाग द्वारा कलर-वाइज ड्रेस कोड लागू करने से उनके व्यक्तित्व और सहजता पर असर पड़ेगा। उनका कहना था, “हम फॉर्मल ड्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन वाइट या मैरून जैसे सख्त रंगों के बंधन को स्वीकार नहीं करते क्योंकि इससे असहजता होती है और सभी के लिए समान रूप से संभव भी नहीं।”

शिक्षकों ने आगे चेतावनी दी कि यदि विभाग ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो वे आने वाले दिनों में काले कपड़े पहनकर विरोध जताएंगे। उनका कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण फैसले के लिए पहले एक कमेटी बनानी चाहिए थी, जिसमें सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाता।

विभाग की ओर से अभी तक इस प्रदर्शन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शिक्षक समुदाय की नाराजगी को देखते हुए मामला और गरमाता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button