Trending NewsViral Newsआज की ख़बरउतर प्रदेशदेश विदेश

UP के मथुरा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर

मथुरा, 19 जुलाई 2025:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक इको गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 हादसा सुबह 3 बजे, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

यह हादसा माइल स्टोन 140 के पास तड़के लगभग 3 बजे हुआ, जब इको गाड़ी आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया है और फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीसीटीवी फुटेज और टोल डेटा खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button