Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़हरियाणा

रक्षा बंधन पर हरियाणा में शुरू हो सकती है ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, 50 लाख महिलाओं को मिलेगा 2100 रुपए महीना

चंडीगढ़, 22 जुलाई 2025: हरियाणा की राजनीति में हलचल मचाने वाली “लाडो लक्ष्मी योजना” अब अपने पहले फेज की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गई है। भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान किए गए वादे को अमलीजामा पहनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो यह योजना 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर लॉन्च हो सकती है।

 क्या है लाडो लक्ष्मी योजना?

हरियाणा सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना (लाडो लक्ष्मी योजना) आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता देने के लिए लाई जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सम्मान दिलाना है।

रक्षा बंधन पर हरियाणा में शुरू हो सकती है ‘लाडो लक्ष्मी योजना पहले फेज में 50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के मुताबिक, (लाडो लक्ष्मी योजना) पहले चरण में 50 लाख महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए मुख्य रूप से बीपीएल कार्ड धारक और एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 सीएमओ की हरी झंडी का इंतजार

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर तैयार की गई पूरी रूपरेखा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और वित्त विभाग को भेज दी गई है। मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि, “जैसे ही सीएमओ से मंजूरी मिलती है, हमारा विभाग योजना को लागू करने के लिए तैयार है।” साथ ही यह संकेत भी दिए गए हैं कि योजना की घोषणा रक्षाबंधन से पहले या उसी दिन हो सकती है।


 क्या होगा योजना में शामिल होने का क्राइटेरिया?

  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

  • नौकरीपेशा, पेंशनधारी, सरकारी लाभार्थी महिलाएं पहले फेज में योजना से बाहर रहेंगी।

  • विधवा, परित्यक्ता या निराश्रित महिलाओं को अलग योजनाओं से पहले से लाभ मिल रहा है, इसलिए इनका डेटा अलग रखा गया है।


 चार फेज में लागू होगी योजना

यह योजना चार चरणों में लागू की जाएगी:

  1. पहला फेज: बीपीएल व अति-गरीब परिवार की महिलाएं (50 लाख लाभार्थी अनुमानित)।

  2. दूसरा फेज: मध्यम वर्ग की निर्धन महिलाएं।

  3. तीसरा फेज: ग्रामीण इलाकों की अशिक्षित और बेरोजगार महिलाएं।

  4. चौथा फेज: सभी योग्य महिलाएं, जिनकी आय सरकार द्वारा तय सीमा में आती हो।


भाजपा बनाम कांग्रेस: महिला वोट बैंक पर सीधी टक्कर

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। भाजपा ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए 2100 रुपए मासिक देने का ऐलान किया। अब जब सरकार इस योजना (लाडो लक्ष्मी योजना) को लागू करने जा रही है, तो इसका सीधा असर महिला वोट बैंक पर देखा जा सकता है।


रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल होगा लाइव

मुख्यमंत्री सैनी के मुताबिक, योजना (लाडो लक्ष्मी योजना) के लॉन्च के साथ ही एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जहां महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। रजिस्ट्रेशन के बाद पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 2100 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button