Trending NewsViral Newsआज की ख़बरमनोरंजन

Avatar 3: फायर एंड ऐश’ के खलनायक का दमदार पहला लुक जारी

Avatar 3: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से पहली बड़ी झलक सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसके मुख्य खलनायक — ऐश कबीले की रहस्यमयी और शक्तिशाली नेता वरंग — का पहला लुक जारी किया है। वरंग का किरदार ब्रिटिश-चिली अभिनेत्री ऊना चैपलिन निभा रही हैं, जो इस बार पेंडोरा की लड़ाई को और ज्यादा खतरनाक बनाने वाली हैं।

 “वरंग से मिलिए” — ऐश कबीले की ताकतवर नेता

‘अवतार’ (Avatar 3) के आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा की गई इस पहली झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। धुएं और राख से भरे बैकड्रॉप में वरंग का लुक हिंसक आत्मविश्वास और रहस्यमयी ऊर्जा से भरा है। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह ट्रेलर इस सप्ताहांत ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में विशेष रूप से दिखाया जाएगा।

 ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ — 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़

यह फिल्म ‘अवतार’(Avatar 3) की तीसरी किस्त है और इसे 19 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। यह सीक्वल न केवल पेंडोरा की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता का विस्तार करेगा, बल्कि दो नई जनजातियों — विंड ट्रेडर्स और ऐश पीपल — को भी पेश करेगा।

 नया खतरा: ऐश पीपल और जंग का मैदान

पहले दिखाए गए फुटेज (Avatar 3) से संकेत मिलता है कि इस बार कहानी भावनात्मक रूप से और भी गहरी और जटिल होगी। जेक और नेयतिरी न सिर्फ मानवों से लड़ेंगे, बल्कि अब उन्हें अंदरूनी विद्रोह — ऐश कबीले की चुनौती — का भी सामना करना होगा।

एक दृश्य में नेयतिरी कहती हैं, “पूर्वजों की शक्ति यहीं है,” और इसके तुरंत बाद एक नाटकीय युद्ध शुरू होता है। जेक की भावनात्मक अपील — “अपनी नफरत छोड़ दो” — (Avatar 3)दर्शाती है कि यह लड़ाई केवल अस्तित्व की नहीं, बल्कि आत्मा की भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button