TechTrending Newsदेश विदेश

ना OTP, ना अलर्ट… एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! तुरंत करें ये जरूरी काम

Aadhaar Biometric data Lock: अगर आप भी डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं और आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज के समय में एक नया ऑनलाइन फ्रॉड सामने आया है, जो आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए हो रहा है। इसमें ना कोई OTP आता है, ना कोई मैसेज अलर्ट, और आपके अकाउंट से पैसे उड़ जाते हैं – वो भी आपकी जानकारी के बिना।

 कैसे हो रहा है ये फ्रॉड?

Aadhaar Biometric data Lockफ्रॉड करने वाले सिर्फ आपके आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की नकल से बैंक से पैसे निकाल लेते हैं। AEPS स्कैम में सबसे बड़ा हथियार बन चुका है आपका बायोमेट्रिक डेटा। स्कैमर्स आजकल सिलिकॉन मटेरियल की मदद से फिंगरप्रिंट की नकली कॉपी बना लेते हैं और इसे इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन करते हैं।

 बचाव का सबसे कारगर तरीका – बायोमेट्रिक लॉक

इस खतरे से बचने के लिए UIDAI ने एक खास फीचर दिया है – Biometric Lock/Unlock। अगर आपने अभी तक अपने आधार की बायोमेट्रिक जानकारी लॉक नहीं की है, तो आपका अकाउंट कभी भी टारगेट बन सकता है।

 बायोमेट्रिक लॉक करने का आसान तरीका:

  1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं – https://uidai.gov.in

  2. “My Aadhaar” सेक्शन में लॉगिन करें

  3. “Lock/Unlock Biometrics” विकल्प चुनें

  4. आधार नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें

  5. “Enable Biometric Lock” पर क्लिक करें

 लॉक के बाद क्या होगा?

  • आपकी फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा से कोई भी लेनदेन नहीं हो पाएगा

  • आप फिर भी OTP से eKYC, LPG सब्सिडी और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं

  • जरूरत पड़ने पर आप कुछ समय के लिए इसे टेम्पररी अनलॉक भी कर सकते हैं

 क्यों जरूरी है जागरूकता?

आज जब पूरा देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब सिर्फ पासवर्ड और OTP से सुरक्षा संभव नहीं है। बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा उतनी ही जरूरी हो गई है जितनी ATM पिन की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button