Trending Newsदेश विदेश

J&K: कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर – सेना की त्वरित कार्रवाई

कुलगाम | 2 अगस्त 2025 : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। ताज़ा घटनाक्रम में कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जैसे ही जवान आगे बढ़े, छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।

ऑपरेशन अब भी जारी

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि कोई भी आतंकी बचकर न निकल सके।

पिछले दो दिनों में लगातार तीसरा एनकाउंटर

कुलगाम मुठभेड़ से पहले 30 जुलाई को पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने विफल कर दिया था। इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए थे। माना जा रहा है कि ये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button