PM Modi का ट्रंप को करारा जवाब: “Dead Economy? भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है”

वाराणसी | 2 अगस्त 2025 : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को ‘Dead Economy’ कहने के कुछ ही दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से बड़ा संदेश दिया है। बिना ट्रंप का नाम लिए PM Modi ने ऐसा जवाब दिया, जो अब देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 25% टैरिफ लगाने के साथ दावा किया था कि “भारत की अर्थव्यवस्था रूस जैसी डेड हो चुकी है।” पीएम मोदी ने आज उसी बयान की तीखी आलोचना करते हुए भारत की मजबूती का प्रदर्शन किया।
भारत अब सिर्फ सुनता नहीं, जवाब भी देता है” – PM मोदी
मोदी ने कहा:
“दुनिया में जब अस्थिरता का माहौल है, हर देश अपने हितों की रक्षा कर रहा है। भारत भी अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें भी अपने आर्थिक हितों, किसानों, लघु उद्योगों, युवाओं और रोजगार पर ध्यान देना होगा।”
PM Modi का यह बयान ट्रंप को एक परोक्ष लेकिन शक्तिशाली संदेश माना जा रहा है — भारत अब वैश्विक मंच पर दबाव नहीं, प्रभाव बनाना चाहता है।
स्वदेशी का नया मंत्र: “भारतीय हाथों से बनी चीज़ें ही असली राष्ट्रशक्ति”
अपने संबोधन में PM Modi ने स्वदेशी अभियान को और भी तेज़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा:
“जो वस्तु भारत में बनी हो, भारतीय कौशल और हाथों से बनी हो, वही असली स्वदेशी है। अब समय है हर नागरिक अपने स्तर पर संकल्प ले – स्वदेशी अपनाएं।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह अभियान सिर्फ सरकार या राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की जिम्मेदारी है।






