Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़देश विदेशपंजाब

नवजोत सिद्धू की पत्नी से 10 करोड़ की ठगी, आरोपी बिल्डर दुबई भागा — हाईकोर्ट ने 1 सप्ताह में सरेंडर का आदेश दिया

चंडीगढ़, 4 अगस्त 2025: पंजाब के पूर्व मंत्री और मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू से 10.35 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी बिल्डर गगनदीप सिंह, जो देश छोड़कर दुबई भाग गया था, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे एक सप्ताह के भीतर भारत लौटकर पुलिस के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

मामला 2018 से शुरू, निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

नवजोत कौर सिद्धू ने 24 अक्टूबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2018 में मोहाली के बिल्डर गगनदीप सिंह इस्पुजानी से उनकी मुलाकात हुई। गगनदीप ने खुद को स्पेस बिल्डर्स, प्रमोटर्स और ओटीएच बिल्डर्स का पार्टनर बताकर नवजोत कौर, उनके भाई अरविंदर सिंह और भाभी मैना ग्रेवाल को प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने कुल 10.35 करोड़ रुपए कैश और बैंक ट्रांसफर के जरिए ठग लिए।

पैसे मिलने के बाद हुआ चुप्पी, शिकायत तक पहुंचा मामला

निवेश के बाद गगनदीप ने प्रोजेक्ट्स की कोई जानकारी नहीं दी। जब नवजोत कौर ने लगातार अपडेट मांगे, तो आरोपी ने टाल-मटोल शुरू कर दी और फोन तक उठाना बंद कर दिया। जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी ने तीन चेक थमाए, जो बैंक में बाउंस हो गए। 25 अगस्त 2023 को एक समझौता भी हुआ, जिसमें गगनदीप ने रकम या प्रॉपर्टी लौटाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं हुआ।

आरोपी ने देश छोड़ दुबई भागना चुना, हाईकोर्ट ने दिया कड़ा आदेश

जब ठगी का पूरा एहसास हुआ, तो नवजोत कौर ने अक्टूबर 2024 में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गगनदीप ने मामले में अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन सोमवार को हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर दुबई से लौटकर पुलिस के सामने सरेंडर करे। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button