Trending NewsVideo Newsआज की ख़बरदेश विदेश

उत्तरकाशी में तबाही का तांडव: धराली में बादल फटने से खीर गंगा में बाढ़

उत्तरकाशी, उत्तराखंड | 5 अगस्त 2025 — उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है। धराली क्षेत्र में खीर गंगा नदी के ऊपर अचानक बादल फटने से भारी बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में तबाही का मंजर फैल गया। तेज़ बहाव ने धराली बाजार को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, कई दुकानें, वाहन और मकान मलबे में तब्दील हो गए।

तबाही के मंजर से कांप उठी धरती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक खीर गंगा का सैलाब पूरे बाजार क्षेत्र में घुस चुका था। बाढ़ की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और भारी मलबा तक बस्ती में बहकर आ गया। वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों द्वारा शूट की गई तस्वीरों में पूरे क्षेत्र की तबाही साफ़ झलक रही है — ढही हुई छतें, टूटी सड़कों और बहती दुकानों के दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाले हैं।

12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना, एयरफोर्स से मांगी गई मदद
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है और 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरफोर्स से तत्काल मदद की मांग की है। दो MI हेलीकॉप्टर और एक चिनूक को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक जताते हुए कहा, धराली क्षेत्र में बादल फटने की यह खबर अत्यंत दुःखद है। राहत और बचाव कार्यों में SDRF, NDRF, जिला प्रशासन सहित सभी टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button