Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 2 की मौत, कई घायल

मोहाली, पंजाब | 6 अगस्त 2025: पंजाब के मोहाली जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और फैक्ट्री की छत को गंभीर नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब ऑक्सीजन सिलेंडर एक प्लांट में लोड किए जा रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे DSP हरसिमरन बल ने दो मौतों की पुष्टि की है।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button