Trending Newsआज की ख़बरपंजाबमनोरंजन

मुश्किल में फंसे Honey Singh और Karan Aujla, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन! Jan Netra News

भारत के मशहूर और करोड़पति सिंगर Yo Yo Honey Singh और Karan Aujla इस वक्त एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। दोनों के कुछ गानों में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अनुचित भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लग रहे हैं, जिस पर पंजाब महिला आयोग ने सख्त संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और दोनों सिंगर्स को 11 अगस्त को महिला आयोग के सामने पेश होने का आदेश भी दिया है।

महिला आयोग ने जताई नाराजगी, तुरंत जांच की मांग
पंजाब महिला आयोग ने करण औजला के गाने ‘MF Gabru’ में महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा का मामला उठाया है। आयोग ने पंजाब के डीजीपी को इस मामले की सीनियर अधिकारियों से जांच कराने का निर्देश दिया है। इसी के साथ, Yo Yo Honey Singh के गाने ‘मिलेनियम’ को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसमें महिलाओं का अपमानजनक उल्लेख करने के आरोप लगे हैं।

महिला आयोग का सख्त रुख
पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोनों कलाकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए, उन्हें आयोग के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है। आयोग ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों गानों में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग किया गया है, जो समाज में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे गाने न सिर्फ महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ भी हैं।

 

गानों ने बटोरे जबरदस्त व्यूज, विवाद में बढ़ा तूल
करण औजला का गाना ‘MF Gabru’ यूट्यूब पर 6 दिनों में 34 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि Yo Yo Honey Singh के गाने ‘मिलेनियम’ को लगभग 11 महीने में 396 मिलियन व्यूज मिले हैं। इन गानों की लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। Honey Singh पहले भी अपने विवादित गीतों के चलते खबरों में रह चुके हैं, लेकिन अब पंजाब महिला आयोग के सख्त रुख के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button