Shimla News: 24 घंटे में बरामद हुए Bishop Cotton School के तीन लापता छात्र, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 10 अगस्त 2025 – हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बिशप कॉटन स्कूल (Bishop Cotton School) के लापता तीन छात्रों को Shimla पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चों को कोटखाई के चैथला क्षेत्र से ढूंढ निकाला गया, जबकि एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसने छात्रों में से एक के पिता को धमकी भरा कॉल किया था।
क्या है पूरा मामला?
शनिवार को Shimla बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्र — हितेंद्र (कुल्लू), विदांश (करनाल), और अंगद (मोहाली) — स्कूल के आउटिंग डे पर माल रोड शिमला गए थे। स्कूल से दोपहर 12:09 बजे आउट-पास लेकर निकले ये छात्र शाम 5 बजे तक हॉस्टल नहीं लौटे। समय पर वापसी न होने पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत न्यू Shimla पुलिस थाना में सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 137B के तहत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
शिमला पुलिस की तेज कार्रवाई
जैसे ही मामला सामने आया, Shimla पुलिस ने पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। माल रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित तमाम संभावित जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज से पता चला कि बच्चों को आखिरी बार शहर के अलग-अलग हिस्सों में देखा गया था।
लगातार प्रयासों के बाद,Shimla पुलिस ने कोटखाई के चैथला क्षेत्र से तीनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया। शिमला के एसपी और एएसपी ने खुद बच्चों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की पुष्टि की।
धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब मोहाली निवासी छात्र के पिता को एक अज्ञात शख्स से धमकी भरा कॉल आया। Shimla पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस धमकी और बच्चों के लापता होने में कोई सीधा संबंध है या नहीं।






