Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

Independence day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर Haryana में कौन-कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, देखें पूरी लिस्ट

Independence day 2025 के अवसर पर Haryana में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, और देशभक्ति गीतों के माध्यम से आजादी का पर्व मनाया जाएगा।

Independence day 2025:  – हरियाणा में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2025) के शुभ अवसर पर पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिलेगा। इस बार राज्य के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष अंबाला में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में राज्यपाल के साथ समारोह में मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुबह 9 बजे पूरे हरियाणा में एक साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।

मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी से सजेंगे जिले

  • विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पानीपत में और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढा सोनीपत में (Independence day 2025) तिरंगा फहराएंगे।

  • विभिन्न कैबिनेट मंत्री जैसे कृष्ण लाल पंवार (थानेसर), राव नरबीर सिंह (रेवाड़ी), महिपाल ढांडा (कैथल), और विपुल गोयल (महेंद्रगढ़) अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला में, स्वास्थ्य मंत्री कु. आरती सिंह राव नूंह में और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा गुरुग्राम में मुख्य अतिथि होंगी।

हर जिले में खास अतिथि, विधायकों की भी सक्रिय भागीदारी

हरियाणा के सभी जिलों और उपमंडलों में तिरंगा फहराने (Independence day 2025) की जिम्मेदारी विधायकों, सांसदों, जिला परिषद अध्यक्षों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है।

  • हिसार में कृष्ण कुमार, फरीदाबाद में गौरव गौतम, झज्जर में राम चंद्र जांगड़ा और गुरुग्राम में विमला चौधरी जैसे जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

  • कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, सोनीपत, और जींद में भी अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे जिनमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।

प्रशासनिक अधिकारी भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जिन स्थानों पर मंत्री या विधायक किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वहां संबंधित उपायुक्त, मंडलायुक्त या उपमंडल अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज (Independence day 2025)फहराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button