Trending Newsचंडीगढ़धर्म/आस्था

जय माता मंदिर बापूधाम में वार्षिक महोत्सव शुरू, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विशेष अतिथि

Chandigarh सेक्टर 26 स्थित बापूधाम के जय माता किन्नर मंदिर में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक भव्य वार्षिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस धार्मिक महोत्सव में हर दिन खास पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के आयोजन में श्री श्री किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं, जो इस महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा रहे हैं।

Grand Annual Festival Kicks Off at Jai Mata Kinnar Templeकिन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख मां कमलीनन्द गिरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 16 अगस्त को जन्माष्टमी पूजन के साथ हुआ। इसके बाद 17 अगस्त को नगर खेडा का विधिवत श्रृंगार और गुग्गा नवमी पूजन संपन्न हुआ। 18 अगस्त को शाम को शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जबकि 19 अगस्त को मंदिर चौकी, माता का भोग एवं सुंदरकांड पाठ हुआ। 20 अगस्त को अखंड ज्योत प्रचंड, गणेश पूजन और नेझा पूजन के साथ दिनचर्या जारी रही।

आज 21 अगस्त को शाम 4 बजे धूना पूजन और पीर की चादर नियाज होगा, वहीं शाम 8 बजे कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 22 अगस्त को सुबह 9:30 बजे मंडी मंदिर से शक्ति कलश, जल कलश और दूध कलश की यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5:30 बजे मंडी मंदिर से त्रिशूल यात्रा और अग्नि कलश यात्रा आयोजित होगी, उसके बाद 8:30 बजे माता का झूला उत्सव मनाया जाएगा।

23 अगस्त को गुगा जाहरवीर जी का अभिषेक होगा, जबकि महोत्सव का समापन 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा और रात 9 बजे हरियाली पूजन के साथ होगा।

मां कमलीनन्द गिरी ने सभी भक्तों से इस धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

यह महोत्सव किन्नर समुदाय के साथ-साथ पूरे चंडीगढ़ में धार्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव का संदेश फैलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button