Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

टीबी मुक्त भारत अभियान में तेजी: चंडीगढ़ में सेवा पखवाड़े के तहत टीबी मरीजों को बांटी गईं स्वास्थ्य किटें

चंडीगढ़, 20 सितंबर (विनोद शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ मिशन को साकार करने की दिशा में चंडीगढ़ भाजपा ने अहम कदम उठाया है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा की स्थानीय इकाई ने टीबी मरीजों को स्वास्थ्य किट वितरित करने का अभियान शुरू किया है, जिसकी शुरुआत शहर के पलसोरा और मलोया इलाकों से हुई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है वर्ष 2026 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना, जो प्रधानमंत्री का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। चंडीगढ़ में यह पहल सिर्फ किट वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि मरीजों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जागरूक भी किया गया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान के तहत जरूरतमंद मरीजों को पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री, दवाइयां और स्वच्छता संबंधित सामान प्रदान किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य किट मरीजों के रिकवरी में मददगार साबित होंगी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि टीबी उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे आसपास के टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें इस अभियान से जोड़ें और ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button