Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

राहुल गांधी का सीक्रेट विजिट, गुरुग्राम की गैलेरिया मार्केट में देर रात किया डिनर

Rahul Gandhi in Gurugram : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बीती रात को बिना किसी पूर्व घोषणा के गुरुग्राम पहुंचे और शहर की मशहूर गैलेरिया मार्केट में एक रेस्टोरेंट में डिनर करते नज़र आए।

इस अनौपचारिक विज़िट के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। राहुल गांधी यहां लगभग एक घंटे तक रुके और सामान्य माहौल में लोगों के बीच घुलते-मिलते दिखाई दिए।

हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के बीच आया यह सरप्राइज़ विज़िट

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज़ हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि दक्षिण हरियाणा से आने वाले राव नरेंद्र सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।गुरुग्राम पहुंचे राहुल गांधी

सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता विधायक दल बने रहेंगे, जबकि राव नरेंद्र सिंह को संगठन की कमान सौंपी जाएगी। राव नरेंद्र हरियाणा के पहले स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और प्रदेश में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

क्या है गैलेरिया मार्केट की खासियत?

  • गैलेरिया मार्केट का निर्माण DLF ने किया है और यह DLF सिटी फेस-4, सेक्टर 28, गुरुग्राम में स्थित है।

  • इस मार्केट की शुरुआत साल 2000 में छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन आज यह दिल्ली-एनसीआर की सबसे पॉश और लोकप्रिय मार्केट्स में से एक मानी जाती है।

  • यहां पर हाई-एंड कैफे, रेस्टोरेंट, बुटीक और ब्रांडेड स्टोर्स की भरमार है।

  • इसका स्लोगन है – Eat, Shop, Enjoy & Repeat

  • खासकर यहां की नाइट लाइफ और खाने की वैराइटी इसे युवाओं और फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है।

पब्लिक कनेक्ट या पॉलिटिकल मैसेज?

राहुल गांधी का यह अनौपचारिक दौरा जहां आम लोगों से जुड़ने की उनकी कोशिश को दिखाता है, वहीं हरियाणा कांग्रेस में हो रहे संभावित बदलावों के बीच इसे एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है। ऐसे समय में जब कांग्रेस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी में है, राहुल गांधी का गुरुग्राम आकर जनता के बीच जाना साफ संकेत देता है कि वह हरियाणा पर खुद नजर रखे हुए हैं। यह भी पढ़ें :- बिहार से बजेगा बदलाव का बिगुल? CWC बैठक में खरगे का बड़ा हमला – मोदी, नीतीश और योगी सब पर साधा निशाना!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button