Trending Newsधर्म/आस्था

Khatu Shyam Birthday 2025: खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

Khatu Shyam Birthday 2025: आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर पूरे देशभर में खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू धाम में आज लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर में भव्य सजावट, विशेष झांकी और आरती का आयोजन किया गया है।

खाटू श्याम जी का जन्म दिवस आज

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन ही खाटू श्याम जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष इस तिथि को खाटू श्याम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष यानी 1 नवंबर 2025 को यह पावन तिथि है, और इसी दिन भक्तगण बाबा श्याम के जन्मदिन का उत्सव पूरे उत्साह से मना रहे हैं।

खाटू श्याम पूजा के शुभ मुहूर्त

आज के दिन बाबा श्याम की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बताए गए हैं —

  • पूजा का प्रारंभिक मुहूर्त: सुबह 11:15 से 11:05 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 11:00 बजे से 1:34 बजे तक

  • गोधूलि मुहूर्त: दोपहर 3:54 से 4:24 बजे तक

  • सायाह्न संध्या मुहूर्त: 3:54 बजे से शाम 5:26 बजे तक

इन मुहूर्तों में से किसी भी समय पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें : – Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर कल शनि का साया! भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां – वरना नाराज़ होंगे श्रीहरि!

घर पर ऐसे करें खाटू श्याम जी की पूजा

अगर आप घर पर ही बाबा श्याम की पूजा-अर्चना करना चाहते हैं, तो इन आसान चरणों का पालन करें —

  1. स्नान व तैयारी:
    सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले या लाल वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करें।

  2. पूजा स्थल की सजावट:
    चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर बाबा श्याम की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

  3. भोग और प्रसाद:
    बाबा को उनका प्रिय भोग जैसे खीर, मिश्री, चूरमा और पेड़े अर्पित करें।

  4. मंत्र जाप:
    दीपक जलाएं और ‘ॐ श्री श्याम देवाय नमः’ या ‘जय श्री श्याम’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करें।

  5. आरती व भजन:
    पूजा के अंत में कपूर या घी का दीपक जलाकर आरती करें और बाबा श्याम के भजन गाएं।

  6. प्रार्थना:
    बाबा से अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।

पूजा का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा और सच्चे मन से खाटू श्याम जी की पूजा करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं। उनका आशीर्वाद जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button