Trending NewsViral Newsआज की ख़बरमनोरंजन

Shah Rukh Khan ने अपने जन्मदिन पर फ़ैंस से मांगी माफ़ी, बताई यह बड़ी वजह

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ ख़ान आज यानी 2 नवंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके फैंस की भारी भीड़ मुंबई के बांद्रा स्थित मन्नत के बाहर जुटी, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ — शाहरुख़ अपने प्रशंसकों से मिलने नहीं आ पाए।

फैंस से मांगी माफ़ी

Shah Rukh Khan ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए फैंस से माफ़ी मांगी
उन्होंने लिखा —अधिकारियों ने मुझे सलाह दी है कि मैं बाहर जाकर आप सभी प्यारे लोगों से मुलाक़ात न करूं, जो मेरा इंतज़ार कर रहे थे। आप सभी से मेरी ओर से दिल से माफ़ी।

Shah Rukh Khan ने बताया कि यह फ़ैसला भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है। उन्होंने आगे लिखा —मुझे बताया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आ रही हैं, इसलिए यह कदम सभी की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। समझने के लिए शुक्रिया और यक़ीन मानिए, आपसे न मिल पाने का दुख मुझे आपसे ज़्यादा है।

मन्नत के बाहर फैंस का सैलाब

हर साल Shah Rukh Khanके जन्मदिन पर देशभर से हजारों फैंस ‘मन्नत’ के बाहर पहुंचते हैं। वे किंग खान को बर्थडे विश करने और उनकी एक झलक पाने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन इस बार सुरक्षा कारणों से पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की और फैंस को दूर रखा गया

ये भी पढ़ें:- Baahubali The Epic ने अवतार को पछाड़ा! सिर्फ एक दिन में ₹9.25 करोड़ की कमाई, बना नया इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button