Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत: बिजली बिल 6 माह के लिए स्थगित

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक विशेष योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का भुगतान 6 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह निर्णय वर्ष 2025 के मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस कदम से राज्य के लगभग 7.10 लाख कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। Haryana News

कब-कब देय होंगे स्थगित बिजली बिल

ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, बिजली बिलों के भुगतान की नई समय-सारणी इस प्रकार होगी —

  • जुलाई 2025 के बिजली बिल अब जनवरी 2026 में देय होंगे।

  • अगस्त 2025 के बिजली बिल फरवरी 2026 में देय होंगे।

  • इसी तरह, दिसंबर 2025 के बिजली बिल जून 2026 में देय होंगे।

इस अवधि के दौरान यूएचबीवीएन (UHBVN) और डीएचबीवीएन (DHBVN) किसी भी किसान उपभोक्ता से विलंब अधिभार (Late Payment Surcharge) नहीं वसूलेंगे। साथ ही, किसानों को बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।Haryana News

सरकार उठाएगी वित्तीय बोझ

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिजली निगमों पर पड़ने वाले इस राहत योजना के वित्तीय बोझ को सरकार स्वयं वहन करेगी
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह कदम किसानों को तात्कालिक आर्थिक राहत प्रदान करेगा, ताकि वे अपनी खेती-बाड़ी की गतिविधियां फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद जारी रखेगी।Haryana News

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button