Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

राहुल गांधी के तालाब में मछलियां पकड़ने पर विज का तंज: “महागठबंधन डूब रहा है”

अंबाला, 4 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार में तालाब में उतरकर मछलियां पकड़ने पर करारा तंज कसा है। विज ने कहा कि राहुल गांधी को पहले ही अहसास हो गया है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन डूब रहा है, इसलिए उन्होंने तालाब में उतरकर प्रतीकात्मक रूप से यही संदेश दे दिया कि “महागठबंधन डूब चुका है।”

विज बोले — राहुल गांधी ने खुद बता दिया “डूबने का वक्त आ गया है”

अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा —राहुल गांधी की भाषा और हरकतों से साफ है कि उन्हें पता चल चुका है कि अब डूबने का वक्त आ गया है। तालाब में उतरना महागठबंधन की डूबती नाव का प्रतीक है।

विज ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति की गंभीरता का अंदाजा ही नहीं है और उनके ऐसे नाटकीय कारनामे जनता को भ्रमित नहीं कर सकते।

प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

अनिल विज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “अपमान मंत्रालय” चलाने की सलाह दी थी। विज ने कहा —जहां-जहां कांग्रेस को सत्ता मिली, वहां लोकतंत्र की आवाज दबाई गई। जनता के मौलिक अधिकार छीने गए। अब वही कांग्रेस दूसरों पर नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर भी व्यंग्य

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कि “लोग प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा बार-बार देखकर थक गए हैं”, अनिल विज ने तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा —खड़गे प्रधानमंत्री मोदी से ईर्ष्या करते हैं। जब मोदी बिहार जाते हैं तो पूरा बिहार उमड़ पड़ता है, लेकिन जब खड़गे जाते हैं, तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button