Trending Newsआज की ख़बरधर्म/आस्थापंजाब

श्री Kartarpur Sahib Corridor को फिर से खोले जाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Sahib Corridor) को दोबारा खोलने की माँग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस पवित्र स्थल के लिए श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए कॉरिडोर को तुरंत खोल देना चाहिए।

मुख्यमंत्री मान ने कहा —केंद्र को इसे खोलना चाहिए था। अगर वे इसे तभी खोलते हैं जब कोई उन्हें लिखेगा तो इसका क्या फ़ायदा? उन्हें ख़ुद ही इसे खोलना चाहिए था। अब तो उनके साथ क्रिकेट मैच भी खेलना शुरू कर दिया है। करतारपुर साहिब में मत्था टेकने का कार्यक्रम सिर्फ़ 4-5 घंटे का होता है, उसके बाद संगत वापस लौट जाती है। Kartarpur Sahib Corridor

उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को इसे फिर से खोलने की पहल करनी चाहिए थी।

उन्होंने आगे जब गुजरात के ज़रिए पाकिस्तान के साथ व्यापार जारी है और क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं, तो करतारपुर कॉरिडोर को बंद रखना अनुचित है। दोनों देशों के लोग शांति चाहते हैं।Kartarpur Sahib Corridor

 

पंजाब के रास्ते व्यापार पर भी बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के रास्ते पाकिस्तान के साथ व्यापार दोबारा शुरू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा —“हाँ, इसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए। लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा, हमारा व्यापार और व्यवसाय बढ़ेगा। हम समय-समय पर माँग करते रहे हैं।Kartarpur Sahib Corridor

क्या है श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर?

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान के बीच बना धार्मिक गलियारा है, जो भारतीय श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल — करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक जाने की अनुमति देता है। यह कॉरिडोर 9 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था, लेकिन सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से कुछ समय से आवाजाही सीमित है।Kartarpur Sahib Corridor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button