Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

ननकाना साहिब जा रहे हिंदू तीर्थयात्रियों को रोके जाने पर आरती राव का कड़ा हमला — “हिंदुस्तान जवाब देना जानता है!”

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पाकिस्तान द्वारा ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जा रहे हिंदू श्रद्धालुओं को रोके जाने की घटना पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के मार्ग में बाधा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

भारत अपनी आस्था और अपने श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना अच्छी तरह जानता है।

अगर कोई हमारी भावना को चोट पहुँचाएगा, तो हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है।

पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात — सम्मान और समर्थन का संदेश

चंडीगढ़ में आयोजित मुलाकात के दौरान आरती राव ने पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का गौरव हैं।

हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार — 905 से बढ़कर 913

आरती राव ने हरियाणा में लिंगानुपात में लगातार सुधार को ऐतिहासिक पल बताया।

31 अक्टूबर 2024 के 905 के मुकाबले

31 अक्टूबर 2025 तक लिंगानुपात बढ़कर 913 हो गया है।

उन्होंने इसे सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और जागरूकता अभियानों की बड़ी सफलता बताया।

सिरसा में 16 मेडिकल दुकानों पर छापेमारी — प्रतिबंधित दवाइयों का खुलासा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरसा में की गई बड़ी कार्रवाई में 16 केमिस्ट दुकानों से प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां बरामद हुईं।

आरती राव ने स्पष्ट कहा:जो भी युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विपक्ष पर सीधा प्रहार

आरती राव ने विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि “विपक्ष केवल आलोचना करता है, पर उनके पास न योजनाएं हैं और न समाधान।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button