Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान शुरू, तेजस्वी यादव और मैथिली ठाकुर समेत कई दिग्गज मैदान में

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण के तहत आज 243 सीटों में से 121 सीटों पर मतदान जारी है। राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस चरण में राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जैसे कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। Bihar Assembly Election 2025
अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर में की पूजा
अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मतदान से पहले मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा,मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। जो भी होगा, सबके हित में होगा। Bihar Assembly Election 2025
मैथिली ठाकुर का यह भावनात्मक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां समर्थक उन्हें “जनसेवा की नई आवाज़” कहकर बधाई दे रहे हैं। Bihar Assembly Election 2025
विजय कुमार सिन्हा बोले — ‘रानी के पेट से राजा नहीं पैदा होगा’
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने मतदान के बाद कहा,लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भी शामिल हुए हैं। बिहार को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई जाएगी। हर बिहारी को इस मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। Bihar Assembly Election 2025
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अनुकंपा की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति को अपनी जागीर समझ लिया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि ‘रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा’। बिहार की धरती ये साबित करेगी कि जो जमीन पर काम करेगा, वही सच्चा सेवक बनेगा। Bihar Assembly Election 2025
शांतिपूर्ण तरीके से जारी है मतदान
बिहार के कई जिलों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह उम्मीद से ज्यादा है। Bihar Assembly Election 2025






