Trending NewsViral Newsचंडीगढ़मनोरंजन

Diljit Dosanjh भी हुए PU की वायरल छात्रा हरमनप्रीत के मुरीद, ऑस्ट्रेलिया शो में किया जिक्र

मशहूर पंजाबी सिंगर  Diljit Dosanjh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो उनके ओरा टूर-2025 का है, जिसमें उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) की वायरल छात्रा हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए उनके लिए ऑडियंस से जोरदार तालियां बजवाईं।

शो के दौरान Diljit Dosanjh ने कहा—

“लड़कियों की बात होनी चाहिए… आपने पंजाब यूनिवर्सिटी वाली लड़की का वीडियो देखा होगा। बाह छोड़ केहंदी… जिन लड़कियों ने हौसला दिखाया, उनके लिए जोरदार ताली होनी चाहिए।”

 Diljit Dosanjh ने यह भी कहा कि—
“पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की होनी चाहिए।”

सिंगर  Diljit Dosanjh के इस बयान के बाद हरमनप्रीत कौर सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियों में आ गई हैं।


कौन है हरमनप्रीत कौर और कैसे बनी रातों-रात वायरल?

10 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने के नोटिफिकेशन के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। भले ही केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन वापस ले लिया, लेकिन स्टूडेंट्स सीनेट इलेक्शन की मांग पर डटे हुए हैं।

इसी दौरान PU की एंथ्रोपोलॉजी विभाग की सेकेंड-ईयर छात्रा हरमनप्रीत कौर अपने हॉस्टल लौट रही थीं। प्रदर्शन के कारण यूनिवर्सिटी गेट पर पुलिस तैनात थी। हरमनप्रीत जैसे ही अंदर जाने लगीं, एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका हाथ पकड़ लिया। Diljit Dosanjh

हिम्मत दिखाते हुए हरमनप्रीत ने डांटते हुए कहा—

“हाथ छोड़, अगर कुछ हो गया तो फिर देख लेना।”

इस पल का वीडियो वायरल हो गया और हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा चेहरा बन गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button