Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त आने से पहले कृषि मंत्री का बड़ा अपडेट, जानें किस समय किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होगी।

सरकार इस बार भी पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे भेजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को किसानों को संबोधित करते हुए इस किस्त को जारी करेंगे।

किस समय आएगी 21वीं किस्त?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार:

  • 19 नवंबर 2025 (बुधवार)

  • दोपहर 1:30 बजे

  • प्रधानमंत्री मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे।

आपदा प्रभावित राज्यों—हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर—के किसानों के खाते में राशि पहले ही भेजी जा चुकी है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कोयम्बटूर में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में देश के 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana में ई-केवाईसी ऐसे करें

पीएम किसान योजना में आधार-आधारित e-KYC अनिवार्य है। इसे पूरा करने के तीन तरीके हैं:

  1. OTP आधारित e-KYC

  2. बायोमेट्रिक e-KYC

  3. फेशियल रिकग्निशन आधारित e-KYC

डिजिटल सिस्टम की वजह से योजना का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों तक पहुंचता है।

PM Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें

अपना नाम और भुगतान स्टेटस चेक करने के लिए:

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. “Beneficiary Status” सेक्शन खोलें

  3. आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें

  4. “Get Data” पर क्लिक करें

  5. आपकी लाभार्थी स्थिति और भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button