दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश, हिमाचल के पायलट नमंश स्याल शहीद; CM सुक्खू ने जताया गहरा शोक

Dubai Air Show 2025 : दुबई एयर शो 2025 में बड़ा हादसा हो गया है। भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस प्रदर्शन उड़ान के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जाँबाज़ पायलट नमंश स्याल शहीद हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है।
CM सुक्खू ने जताया दुख — “देश ने एक साहसी पायलट खो दिया”
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पायलट नमंश स्याल की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया।उन्होंने लिखा—दुबई एयर शो के तेजस विमान हादसे में वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूं। उनकी वीरता और राष्ट्रसेवा को हृदय से नमन। पायलट नमंश स्याल भारतीय वायुसेना के बेहतरीन और कुशल पायलटों में से एक माने जाते थे।
हादसा प्रदर्शन उड़ान के दौरान हुआ
दुर्घटना शुक्रवार दोपहर तब हुई, जब तेजस विमान दुबई एयर शो में एरोबेटिक डिस्प्ले के लिए उड़ान भर रहा था।
कुछ ही क्षणों बाद विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया।
वायुसेना ने बताया कि—
-
हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आईं
-
उन्हें बचाया नहीं जा सका
-
भारतीय वायुसेना ने उनकी शहादत को “अपूरणीय क्षति” बताया
IAF ने कहा—घटना के संबंध में तथ्य सत्यापन के बाद ही साझा किए जाएंगे। पायलट की क्षति अत्यंत दुखद है और वायुसेना उनके परिवार के साथ खड़ी है।
आपकी खबर भेजें लोकल खबर, फोटो या वीडियो भेजें






