Trending Newsचंडीगढ़हरियाणा

हरियाणा खेल मंत्री का बड़ा ऐलान: स्टेडियमों की मेंटेनेंस होगी दुरुस्त, हादसे की जांच तेज — पंजाब CM मान पर भी बोला हमला

चंडीगढ़, 27 नवंबर: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की मेंटेनेंस की जरूरत है, उसकी तुरंत रिपोर्ट मांगी गई है और सभी कमियों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 28 नवंबर को एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई है, ताकि खेल सुविधाओं को और व्यापक रूप से विकसित किया जा सके।

वे आज अपने सरकारी निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइज़र राजीव जेटली भी मौजूद रहे।

हार्दिक राठी के परिवार से मुलाकात—सरकार खड़ी है साथ: खेल मंत्री

मंत्री गौतम ने बताया कि वे आज दिवंगत खिलाड़ी हार्दिक राठी के गांव जाकर उसके परिवार से मिले और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा—सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ है, वे जो भी सहायता चाहेंगे, उन्हें पूरी दी जाएगी।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हार्दिक राठी की मौत को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि हार्दिक एक होनहार खिलाड़ी था जिसके अंदर देश का नाम रोशन करने की प्रबल इच्छा थी।

पंजाब CM मान के बयान पर पलटवार — “अपने गिरेबान में झांकें”

खेल मंत्री गौतम ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए बयान को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा—उन्हें ऐसे बयान देने के बजाय पंजाब के युवाओं के बारे में सोचना चाहिए। वहां नशा गहरी जड़ें जमा चुका है, रोज कोई न कोई युवा इसकी भेंट चढ़ रहा है।

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ काम कर रहे लोगों पर भी हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि— फुटबॉल और फेंसिंग के विश्व चैंपियन खिलाड़ी चाय की दुकान चलाने पर मजबूर हैं।  खेल कोटा मौजूद होने के बावजूद खिलाड़ियों को लाभ नहीं मिल रहा।

हरियाणा सरकार की नीतियों की सराहना—खिलाड़ियों के लिए बड़े कदम

गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों के हित में अद्भुत खेल नीति लागू की है। प्रदेश में खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है, कैश अवार्ड प्रदान किए जा रहे हैं, खेल बजट में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 92 स्टेडियमों की मेंटेनेंस के लिए 114 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के लिए तुरंत आर्थिक सहायता भी घोषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button