Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

शीतकालीन सत्र से पहले हरसिमरत कौर बादल का केंद्र पर हमला: “गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि के साथ सत्र शुरू हो, चंडीगढ़ पर भी जवाब दें”

दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार पर कई अहम मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और संसद सत्र की शुरुआत उन्हें श्रद्धांजलि देकर होनी चाहिए।

गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देकर सत्र की शुरुआत की जाए”

हरसिमरत कौर बादल ने कहा- “मैंने सरकार और सदन के नेताओं से अपील की है कि संसद सत्र की शुरुआत गुरु तेग बहादुर साहिब को श्रद्धांजलि देकर की जाए। पूरा देश उनका 350वां शहीदी दिवस मना रहा है, ऐसे में संसद को भी उनका सम्मान करना चाहिए।”

संघीय ढांचे पर हमला करने वाले बिल लाना गलत: अकाली दल

हरसिमरत ने केंद्र पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कई बिल ऐसे लाए जा रहे हैं जो देश के संघीय ढांचे को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को बार-बार अलग-थलग किया जा रहा है, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति प्रभावित होती है।

चंडीगढ़ बिल पर तीखी आपत्ति—“रोकना काफी नहीं, वापस लिया जाए!”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़ा बिल रोका तो गया है, लेकिन वापस नहीं लिया गया। अकाली दल सांसद ने मांग की- “सरकार बताए कि पंजाब को चंडीगढ़ कब देंगे। इस बिल पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button