Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

CM Mann in Japan: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जापान दौरे की शुरुआत की—एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित

CM Mann in Japan : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे की शुरुआत आज एक भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण से की। उन्होंने टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी न सिर्फ भारत के, बल्कि पूरी दुनिया के उन विरले नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अहिंसा, सत्य और शांति के बल पर स्वतंत्रता संग्राम को सफल बनाया। उन्होंने युवाओं सहित सभी नागरिकों से अपील की कि गांधीजी की शिक्षा को जीवन में उतारें और सौहार्द, सद्भावना और शांति का संदेश आगे बढ़ाएं।

CM Mann in Japan: गांधीजी को नमन करते हुए दिया विश्व को शक्तिशाली संदेश!भगवंत मान ने कहा कि गांधीजी का जीवन और दर्शन एक ऐसे प्रकाशस्तंभ की तरह है, जो इंसान को समाज व देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधीजी के संदेश—सत्य, प्रेम, मित्रता और अहिंसा—की सबसे ज़्यादा आवश्यकता है, क्योंकि यही सिद्धांत वैश्विक शांति और सामाजिक समानता की नींव रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गांधीजी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाकर भारत को आज़ाद कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसलिए देशवासी उनके योगदान के ऋणी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज भी गांधीजी के विचारों से दिशा पाती है और उनके मार्ग पर चलना मानवता के भविष्य के लिए बेहद अहम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button