Delhi News : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी हाइड्रोजन कार Toyota Mirai चलाकर संसद पहुंचे, बोले—”मिराई ही भारत का फ्यूचर”

Delhi News | Toyota Mirai : भारत में हाइड्रोजन-आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की बड़ी पहल आज नजर आई, जब केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी हाइड्रोजन से चलने वाली अत्याधुनिक Toyota Mirai कार चलाकर संसद भवन पहुंचे। यह कदम भारत के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को जमीन पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक शुरुआत माना जा रहा है।
“यह कार सिर्फ पानी की भाप छोड़ती है” — प्रल्हाद जोशी
मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा “यह कार हाइड्रोजन कार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किया है। आज टोयोटा किर्लोस्कर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के बीच MoU साइन हुआ है। यह कार मिराई है, जिसका मतलब है ‘फ्यूचर’… यह गाड़ी ज़ीरो एमिशन वाली है और बिना आवाज़ वाली है। यह कार सिर्फ पानी की भाप छोड़ती है।”
Toyota Mirai — भारत की नई ग्रीन टेक स्टार
Toyota Mirai दुनिया की शुरुआती फ्यूल-सेल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जिसकी खासियतें हैं:
Hydrogen Fuel Cell आधारित सिस्टम
Tailpipe से सिर्फ पानी की भाप निकलती है
Zero Emission, Zero Noise
फुल टैंक में लंबी रेंज
पेट्रोल-डीजल के मुकाबले बेहद स्वच्छ विकल्प
भारत का नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन — क्या है उद्देश्य?
सरकार का लक्ष्य है:
ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ाना
ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्री और पावर सेक्टर को हाइड्रोजन-बेस्ड बनाना
इम्पोर्ट कम करना और भारत को Hydrogen Hub बनाना
Toyota और NISE का यह MoU इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।






