HaryanaTop StoriesTrending NewsViral News

Haryana News : 350 फर्जी सिम कार्ड के साथ असम निवासी युवक नूंह में गिरफ्तार, साइबर ठगों को करता था सप्लाई

Haryana News: नूंह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम पुलिस और सीआईए स्टाफ नूंह की संयुक्त टीम ने असम निवासी रियाजुल हुसैन को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करा रहा था। आरोपी के कब्जे से 350 एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

असम से जारी होते थे फर्जी सिम कार्ड

नूंह के सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के अनुसार, यह गिरफ्तारी अगस्त में दर्ज एक पुराने केस की जांच के दौरान हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-सोहना रोड पर रेवासन के पास एक युवक को 350 फर्जी सिम कार्ड के साथ पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सिम कार्ड असम के गोलपारा जिले स्थित रियाजुल हुसैन की दुकान ‘रोज लाइट हाउस’ से जारी किए गए थे।

जांच में सामने आया कि रियाजुल फर्जी दस्तावेजों और फिंगरप्रिंट स्कैनर मशीन के जरिए सिम कार्ड एक्टिवेट करता था और फिर इन्हें नूंह क्षेत्र के साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था।

Vodafone-Idea और Jio के POS कोड से जारी सिम

पुलिस जांच में Vodafone Idea और Jio से प्राप्त रिकॉर्ड में पुष्टि हुई कि अधिकांश सिम कार्ड आरोपी के POS कोड से ही जारी किए गए थे।

रियाजुल की गिरफ्तारी 4 दिसंबर को असम से की गई, जिसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर नूंह लाया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी 300 से 500 रुपये प्रति सिम साइबर ठगों से वसूलता था।

साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम

एएसपी आयुष यादव ने बताया कि फर्जी सिम कार्ड साइबर ठगी की रीढ़ होते हैं। इस गिरोह के पर्दाफाश से कई साइबर अपराधों की कड़ियां खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button